Aloo Paratha

 

                                                               Aloo Paratha

       आलू पराठा खाने में बहुत टेस्टी होता है, जिसे ज्यादातर नाश्ते में या रात के खाने में खाया जाता है।

आलू  के पराठे को दही ,मक्खन ,या अचार के साथ खाते और उसके साथ गर्मागर्म चाय परोस कर दे नाश्ते में

मजा  जाता है।  सर्दियों के मौसम में तो आलू के पराठे की बात ही अलग होती है। 

Aloo Paratha


   * आलू पराठा  बनाने के लिए सामग्री 

  आलू-500 ग्राम

  गेहूं का आटा

 प्याज -1 बारीक कटा हुआ

 हरी मिर्च -3 बारीक कटी हुई 

 अदरक - कद्दूकस किया हुआ

 अजवाइन

 जीरा

  हिंग

 लाल मिर्ची पाउडर -आधा चम्मच

 नमक

 हरा धनिया

 चाट मसाला

 नींबू का रस

 तेल

आटा के लिए सामग्री :-

  - 3 कप गेहूं का आटा

  - थोड़ा सा नमक

 - थोड़ी सी अजवाइन
 
 - पानी

aloo paratha

  एक बर्तन में तीन कप गेहूं का आटा और उसमें थोड़ा सा नमक और अजवाइन और पानी डाल के गूंद ले। आटा

   तो बहुत सख्त होना चाहिए और ही बहुत नरम। सही आटा बनाने के लिए थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते 

  रहें। आटे को 20-30 मिनट तक ढककर रखो। इससे पराठे और भी मुलायम बनते हैं। जिससे हम आलू का

  मिश्रण उसमें भर सकें।

aloo paratha

  आलू की स्टफिंग के लिए :-  

   सबसे पहले आलू को उबाल लें ।
 
aloo paratha

  आलू उबलने के बाद जब ठंडा हो जाए तब आलू को छील कर रख लीजिए ।
 
aloo paratha

आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद मैश किए हुए आलू में बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस

किया हुआ अदरक, आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच जीरा, एक चुटकी  हिंग , चाट मसाला, लाल मिर्च

 पाउडर, थोड़ा नींबू का रस, नमक और हरा धनिया डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं।

aloo paratha

aloo paratha

आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। एक लोई को बेलन की मदद से हल्का बेल लें। इसके बीच में 1-2 चम्मच आलू

 का मसाला डालें। लोई को चारों तरफ से मोड़कर बंद कर दें और हल्के हाथ से फिर बेलें ।

aloo paratha

aloo paratha

aloo paratha

 गैस पर तवा रखिए। तवा गर्म होने पर तवे पर थोड़ा सा घी या तेल लगाएं। बेला हुआ पराठा  गर्म तवे पर

डालिए, फिर नीचे की तरफ अच्छे से सेंकने के बाद दूसरी तरफ पलटकर उस पर भी थोड़ा घी या तेल लगाएं

और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। 

aloo paratha


aloo paratha

  आलू पराठा को गरमा गरम परोसें। इसे मक्खन, ताजा दही,  अचार, के साथ खाएं। इसे  चाय या लस्सी के साथ भी

  खाया जा सकता है। 


4 टिप्‍पणियां:

Blogger द्वारा संचालित.