Aloo Pakora

 

                                                     Aloo Pakora Recipe

      आलू पकौड़ा बनाना बहुत ही आसान है। आलू पकौड़ा एक झटपट बनने वाला नास्ता है जो शाम के समय चाय

के साथ खाया जाता है , आलू पकौड़ा को बारिश के मौसम में गरमा-गरम चाय के साथ खाने का मज़ा अलग ही

होता है। आलू  पकौड़ा को बनाने के लिए पतले आलू के स्लाइस को मसालेदार बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल

में डीपफ्राई किया जाता है। इसे हरी चटनी, मीठी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ खाया जाता है।


Aloo Pakora





 आलू पकौड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :-

आलू-  3/4

बेसन-1.5  कप

चावल का आटा - 1/4  कप

 हिंग -1 चुटकी

अदरक - मिर्ची का पेस्ट - 1 चम्मच

हल्दी पाउडर- आधा चम्मच

 मिर्ची पाउडर - आधा चम्मच

गरम मसाला - आधा चम्मच

नमक - स्वादानुसार

हरा धनिया

अजवाइन

जीरा

मीठा सोडा

पानी

तेल- तलने के लिए

  आलू पकौड़ा की विधि :-

  सबसे पहले आलू को धोकर छील लेंगे और उसके बाद आलू के पतले गोल स्लाइस काट लेंगे।

aloo pakora


aloo pakora

आलू काले न पड़ें उन्हें पानी में कुछ समय के लिए रख दें  आलू के स्लाइस को गैस पर दो 3 मिनट के लिए

 उबाल लें नमक डालकर 

aloo pakora

उबले हुए आलू की स्लाइस  को एक बाउल में निकल दे, ठण्डा होने के लिए |

aloo pakora

  बेसन का घोल तैयार करने के लिए :-

  सबसे पहले एक बर्तन में या बाउल में डेढ़ कप बेसन लीजिए।और ¼  कप चावल का आटा जिससे आलू के पकौड़े

 कुरकुरे बनेंगे। और उसके अंदर अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालेंगे, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा

 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला ,थोड़ा सा जीरा, थोड़ा सा अजवाइन, स्वादानुसार नमक,एक

 चुटकी हींग और एक चुटकी मीठा सोड़ा और हरा धनिया डालकर सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं । अब

 थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा बैटर तैयार करें। बैटर इतना गाढ़ा होना चाहिए कि वह आलू के स्लाइस पर

 चिपक जाए

pakora

pakora

 तेल गरम होने पर आलू की स्लाइस को एक-एक करके उठाएं और बेसन में अच्छे से लपेटकर कढ़ाई में डालें। जैसे ही

 पकौड़े तैरने लगें, उन्हें पलट दें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक धीमी आंच पर फ्राई करें। 

 

aloo pakora


  आलू के पकौड़े बनकर तैयार हैं। कुरकुरी पकौड़े को टोमैटो सॉस, हरे धनिया की चटनी के साथ गर्मा गर्म खाइए

   और चाय का लुत्फ उठाइए।

  

    सुझाव :-

   -  चावल के आटे को मिलाने से पकोड़े और भी ज्यादा कुरकुरे हो जाते हैं।

   - आप मसालों की मात्रा अपनी पसंद के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।

3 टिप्‍पणियां:

Blogger द्वारा संचालित.