Baingan Bharta

 

                                                      Baingan Bharta 


             बैंगन का भर्ता एक प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन है, जो भुने हुए बैंगन से तैयार किया जाता है। इसे मैश 

करके सुगंधित मसालों, प्याज़, टमाटर  के साथ पकाया जाता है। इसका धुएँदार स्वाद इसे विशेष बनाता 

है, जो पारंपरिक रूप से खुली आंच पर या तंदूर में बैंगन को भूनने से प्राप्त होता है।

    

   

Baingan Bharta


            

     *  बैगन का भरता बनाने के लिए सामग्री:


     -    बैंगन (बड़ा) – 2

   -    प्याज (बारीक कटा हुआ) – 2

   -  टमाटर (बारीक कटा हुआ) – 2

  -  हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2

 -  लहसुन (कटा हुआ) – 5-6 कलियां

 - अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 इंच

 -  धनिया पत्ती (कटी हुई)

 - सरसों का तेल – 2 टेबलस्पून

 -  हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून

 - लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून

 - गरम मसाला – 1/2 टीस्पून

 - नमकस्वादानुसार


     *  बैंगन  भुनने  के  लिए  :

       बैंगन को अच्छी तरह से धोकर उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगाएं। फिर इसे गैस की आंच पर या ओवन

में तब तक भूनें जब तक कि इसका छिलका काला हो जाए और बैंगन नरम हो जाए। भुने हुए बैंगन को

ठंडा होने दें, फिर उसका छिलका उतारकर गूदा मैश कर लें।


 * तड़का तैयार करने के लिए :

  सबसे पहले कढ़ाई में सरसों का तेल डालें, तेल गर्म होने के बाद उसमें अदरक और लहसुन सुनहरा

 होने तक भुने। उसके बाद उसमें बारीक कटी हुई प्याज डालें और हरी मिर्ची डाले और उसे भी   

सुनहरा  होने तक भूनें।फिर उसमें हल्दी पाउडर ,मिर्ची पाउडर डालें फिर उसके बाद उसमें कटे

 हुए टमाटर डालें और टमाटर के नरम होने तक पकाना जारी रखें। भुने हुए और मैश किए गए बैंगन को

मसाले में मिलाएं। स्वादानुसार नमक डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक पकाते रहें। गरम मसाला

और कटी हुई धनिया पत्ती डालकर सजाएं।



     बैंगन  के भरते के फायदे :

   पौष्टिकता: बैंगन में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होता है।

  लो-कैलोरी : इसमें स्वाद और पोषण के साथ कम कैलरी होती है।



 बैंगन का भरता एक ऐसा व्यंजन है, जिसे हर घर में अपने-अपने तरीके से बनाया जाता है और उसका

 स्वाद अलग अलग होता है।

 

 




         

           

 

2 टिप्‍पणियां:

Blogger द्वारा संचालित.